CAA का विरोध कर रहीं महिलाओं-बच्चों ने फहराया तिरंगा, मनाया जश्न

" alt="" aria-hidden="true" />


प्रयागराज (मुदस्सिर खान)। गांव हो या शहर, भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े जोश और जूनून के साथ मनाया जाता है। रविवार को इस बार संगम नगरी का मंसूर अली पार्क भी खासा आकर्षण में रहा, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तिरंगा फहराया और भारत माता के जयकारे लगाये। प्रयागराज  का शाहीन बाग बने ऐतिहासिक मंसूर अली पार्क  में इन दिनों सीएए के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन चल रहा है।


" alt="" aria-hidden="true" />
71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को  संगम  नगरी में देशभक्ति के तराने गूंजे। हाथों में तिरंगा लिए छोटे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। तो फिजा में देशभक्ति के लाखों रंग नजर आए। इस बार मंसूर अली पार्क में गणतंत्र दिवस के सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में। इनमें बूढ़े, बच्चे और जवान सभी शामिल रहे। लोगों की बढ़ती संख्या को देख पुलिस भी चौकन्नी थी|प्रयागराज  का शाहीन बाग बने ऐतिहासिक मंसूर अली पार्क में रविवार को सीएए के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन का 15वां दिन था।


" alt="" aria-hidden="true" />


सभी  लोग सुबह से ही तिरंगा हाथों में लेकर  पार्क मे जमा होने लगे थे। इनमें महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी थे। नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया और फिर हाथों में तिरंगा लेकर नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए लोग हाथों में तिरंगा लेकर मंसूर अली पार्क पहुंचे तो हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था। सभी नागरिक संशोधन कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे। 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम' और 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' जैसे देशभक्ति गीतों से विरोध को और धार दी जा रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बच्चे हाथों में झंडा लेकर सीएए के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। महिलाओं का कहना था कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद हम लोगों को जेल भेजा रहा है। अब चाहे जो हो जाए, लेकिन हम नहीं झुकेंगे। पुलिस और प्रशासन हमें जितना दबाने की कोशिश करेगा, हम उतने ही मजबूती से आगे आएंगे। इस मौके पर ,सै०मो०अस्करी, ऋचा सिंह, पार्षद रमीज़ अहसन,पार्षद फज़ल खान,पार्षद ग़ौसिया समद,पूर्व पार्षद अब्दुल समद,महबूब उसमानी, मुज़फ्फर बाग़ी,शोएब खाँ,मोईन हबीबी,आक़िब जावेद ,खुशनुमा बानो, निशा शुक्ला अब्दुल्ला तेहामी, मो०इमज़ा, मो०अज़हर,कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला,ए आई एम आई एम के अफसर महमूद,मशहद अली खाँ, अब्बास नक़वी,रेहान अहमद,सऊद अहमद, नदीम अली,औन ज़ैदी, मो०ज़ाहिद इन्दल श्रीवास्तव,शिवशंकर केसरवानी,सुरेश सिंह,श्यामू यादव, राजेश यादव,दिलीप यादव,पूर्व पार्षद नन्दलाल नन्दा आदि लोग  शामिल रहे।